पाकिस्तानी ड्रामा दिलरुबा
इस ड्रामा को लोगों के टाइम पास करने के लिए दिल्लगी को समझाने के लिए बनाया गया है कि लोगों को पता चले कि दिल्लगी करने से क्या होता है, कितने दिल रोते हैं एक लड़की की दिल्लगी से।
ठीक ऐसे ही इसमें भी दिल्लगी सिर्फ एक लड़की ने किया लेकिन कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हुई|
इससे बता चलता ही अकी मोहब्बत का नाटक नहीं करना चाहिए।
इस ड्रामा में दिखाया गया है कि अधिकतर लोग लालच और अपने फायदे के लिए मोहब्बत करते हैं और हाँ, इसमें ये भी दिखाया गया है कि दोस्त कैसे आपकी जिंदगी बर्बाद करके खुद खुशहाल रहते हैं।
दिलरुबा ड्रामा की कहानी
यह कहानी पूरी की पूरी अपने ड्रामा के नाम पर ही है। इस ड्रामा में दिल्लगी और एक गहरे मोहब्बत की कहानी है।
शुरू-शुरू में एक लड़की जिसका नाम सनम होता है, टिकटॉक पर अपना वीडियो बनाकर अपलोड करती है। तभी एक लड़का जिसका नाम जुनैद उसे देख लेता है। उसके अब्बू का कपड़े का दुकान होता है। यह लड़की वही कपड़ा लेने जाती है।
, तभी जुनैद सनम को देख लेता है और सनम का दीवाना हो जाता है।
अब जुनैद उस लड़की के पास जाता है और पूछता है कि आपको क्या चाहिए। तभी जुनैद बोलता है, “हा, मैं आपको पानी लाकर दूं क्या, गर्मी ज्यादा है।”
सनम कहती है कि क्यों नहीं, आप हमें कोल्द्रिंग पिला दीजिए।
हमें उम्मीद है, यही से आपको ये अंदाजा हो चुका होगा कि जुनैद कैसा लड़का है और सनम कैसी लड़की है।
जुनैद को सनम से मोहब्बत
चलिए हम इन दोनों की तरफ करते हैं।
जुनैद एक सच्चा आशिक है जो सनम से मोहब्बत कर बैठा है और अब आखिर तक उसी से करेगा।
और सनम एक ऐसी नादान लड़की है कि अपनी सहेलियों के चढ़ाने पर लड़कों से दिल्लगी शुरू कर देती है।
अगले दिन जब सनम कॉलेज जाती है तो वहां पर जुनैद मिलता है और फिर सनम से कहता है कि मैं आपके प्यार में मुब्तिला इस कदर हुआ हूं कि आपका दीवाना हो गया हूं।
तभी सनम कहती है कि लेकिन मुझे ये मोहब्बत-सोहबत नहीं करना और चली जाती है।
उसकी बदमाश सहेलियों ने उसे अपना पाठ पढ़ा दिया कि तुम इसके साथ दिल्लगी कर लो, बस प्यार का ढोंग कर लो।
उसके बाद सनम के दिमाग में ये आइडिया आया और उसने जुनैद के साथ मोहब्बत का ढोंग करती रही और जुनैद रोज-रोज नया-नया गिफ्ट लाकर देता था सनम को।
जुनैद के अब्बू को सनम के बारे में पता चलता है
अब इधर ये सब बात जुनैद की अम्मी को पता चल चुका था।
एक दिन जुनैद सनम से कॉल पर बात कर रहा था मिलने की, तभी उसके अब्बू ने इस बात को सुन लिया और उसका पीछा करते-करते गए तो पता चला जुनैद का किसी के साथ चक्कर चल रहा है।
अब जुनैद के अब्बू बहुत गुस्सा थे। घर आकर बोले कि उस लड़की से बोलो कि हम उसका हाथ मांगने आ रहे हैं।
और जब ये बात जुनैद ने सनम से किया तो सनम ने मानकर दिया अभी।
सनम की मुलाकात कैमरा मैन से
सनम के पडोश मे एक लड़के का शादी था, सनम उसके वह शादी में गई थी |
आपको मैंने पहले ही बता दिया है कि सनम एक चंचल किस्म की लड़की है।
और जब वह गई पड़ोसी के वहां तो वहां कैमरा मैन ने उसे देखते ही मोहब्बत कर बैठा।
अब कैमरा मैन भी उसका नंबर अपने दोस्त से मांगा और उससे बातें होने लगीं। ये लड़का भी मोबाइल में रिचार्ज करता था और भी बहुत कुछ करता था।
एक दिन सनम उस कैमरा मैन के वहां गई, तभी उस कैमरा मैन ने उसके साथ अपने कुछ तस्वीर ले लिए। और ये बात सनम को पता भी नहीं चला।
सबी को भी सनम से मोहब्बत हो जाती है
और इधर सनम के फूफी जान के बड़े लड़के के साथ उसकी बड़ी बहन की शादी लगी थी, जिसे उसकी मां ने लड़के का ज्यादा उम्र बताकर मना कर दिया, ये कहकर कि उम्र ज्यादा है।
अब उस लड़के ने सनम को देखा एक दिन बाजार में। उसका नाम सबी था।
अब सबी के दिल में भी सनम के लिए मोहब्बत जग उठा था और सबी भी उसके लिए गिफ्ट लाता था और सबी भी सनम को गिफ्ट देता था।
और सनम सबी के साथ भी मोहब्बत का ढोंग और दिल्लगी करती रही।
अब तक आपको पता चल गया होगा कि सनम किस किस्म की लड़की है।
अभी तक तीन-तीन लड़कों से बात कर रही है और तीनों से मोहब्बत का दावा कर रही है और पैसे और गिफ्ट इकट्ठा कर रही है।
सबी के छोटे भाई राजी की शादी
अब सबी की शादी न होने की वजह से सबी के छोटे भाई राजी की शादी सबी के कहने पर एक लड़की से लग गई।
शादी के दिन लड़की वालों ने रिश्ते में बहुत सारी जोर-जबरदस्ती किए, जिसकी वजह से राजी ने शादी से मना कर दिया।
इस शादी में सनम भी आई हुई थी। सनम को सबी ने एक गजरा गिफ्ट किया और सनम को अपने हाथों से पहनाया।
ये सब सनम की बहन देख रही थी।
सबी के जाने के बाद सनम की बहन ने सनम को बुलाया और बोला, “क्यों सबी के साथ फ्लर्ट कर रही हो?”
तभी सनम ने कहा, “वो कहां मेरे लायक है, मैं कभी उससे मोहब्बत नहीं कर सकती। उसने कभी अपना चेहरा शीशे में देखा है? वो मेरे पांव के धोवन के भी बराबर नहीं है।”
और ये सब बात सबी सुन रहा था।
सनम की शादी राजी के साथ
और इधर घर वाले शादी टूटने से परेशान थे। तभी बात बन जाने के बाद सनम की शादी राजी के साथ कर दिया गया।
अब इधर ये सब देखकर सबी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और उसी रात उसने अपना टिकट निकलवाया और वह लंदन चला गया।
जुनैद ने सनम के लिए जहर खा लिया
इधर राजी की अम्मी की तबीयत खराब हो गई और राजी अपने अम्मी को हॉस्पिटल में लेके गया।
और उसी हॉस्पिटल में जुनैद भर्ती था पहले से, क्योंकि जब जुनैद ने सनम की किसी और के साथ शादी का सुना तो जहर खा लिया था, सनम से शादी करने के लिए।
अब जुनैद की मां ने सनम को देख लिया और सनम का हाथ पकड़कर ले जाती हैं जुनैद के पास।
“देख जुनैद, तेरी मुजरिम आई है, जिसके लिए तूने जहर खाया। उसने तो शादी कर ली, क्योंकि ये तो तेरे साथ दिल्लगी कर रही थी।”
राजी को सनम की सच्चाई पता चलती है
अब ये सब होते हुए सनम का शौहर राजी सब देख और सुन रहा था।
और इसी बीच सनम और जुनैद के बीच बड़ी बहस हुई, जिसमें जुनैद ने कहा कि मैं रात भर तुमसे बातें करता था। मैंने तुम्हें कितने गिफ्ट दिए हैं।
ये सब राजी सुन रहा था।
और हॉस्पिटल से जाने के बाद राजी सनम के घर गया और उसके अब्बू से बोला, “मामू, मुझे सनम के कमरे से कुछ लेना है।”
और चला गया।
सनम के कमरे में जाने के बाद उसने देखा सच में जुनैद ने उसे गिफ्ट भेजे हैं।
तभी इसी बीच राजी ने सनम के कमरे में सबी का फोन पाया। तब पता चला कि सबी सनम से मोहब्बत करता था।
और अभी सबी को पता चला कि सनम दो-दो लड़कों के साथ दिल्लगी कर रही थी।
सनम की तस्वीरों का राज
अब इधर सबी के जो फोटो किए गए थे, वो फोटो भी फोटोग्राफर लाकर राजी को दे दिए।
तभी जब सभी फोटो खोले जाते हैं तो राजी देखता है कि उसमें सनम की फोटोग्राफर के साथ तस्वीर है।
अब राजी को गुस्सा आता है और राजी उस फोटोग्राफर के पास जाता है।
तो फोटोग्राफर उससे 10 लाख रुपए की डिमांड करता है।
राजी का एक्सीडेंट
अब उसी दिन जब राजी वहां से वापस आ रहा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो जाता है।
वहां सनम और सबी पहुंचते हैं तो राजी बोलता है, “भाई, आप कभी भी इस सनम पर यकीन न कीजिएगा।”
और राजी की डेथ हो जाती है।
सनम का दूसरा निकाह
अब सनम अपने ननिहाल के घर जाती है रहने के लिए। तभी उसका एक बच्चा भी हो जाता है।
लेकिन ये सब देखते हुए भी उसके घर वालों ने उसका निकाह किसी और से कर दिया।
सनम का दूसरा निकाह जहां हुआ, वो लड़का बहुत बड़ा अय्याश था और दूसरे लड़कियों के साथ मजा करता था।
अब वहां जाकर सनम को ये सब पता चला। तो सनम परेशान हो गई।
उसके बाद सनम के ससुर ने सनम को घर का मालिक बना दिया और उसके नाम से जमीन कर दिए और वहां मर गए।
सनम की जिंदगी में फिर शुरू हुई दिल्लगी
तभी इधर सनम का किसी और के साथ चक्कर शुरू हो जाता है और किसी और से बात करने शुरू कर देती है।
और वह लड़का इससे मोहब्बत का दावा करने लगता है और ये भी फिर।
सनम का शौहर उसे उस लड़की के साथ देख लिया है।
तब उसका बॉयफ्रेंड बोलता है कि “सनम, तुम्हें मुझे चुनना होगा या अपने शौहर को। वो तो तुम्हें प्यार भी नहीं करता।”
तभी सनम बोलती है, “मैं तुमसे शादी करूंगी।”
और सनम अपने शौहर से खुला ले।
लेकिन उन्होंने उसका सारा घर और जमीन वापस कर दी।
और इधर जमीन वापस करने के बाद ये लड़का भी सनम को छोड़ के चला जाता है।
जमीन के लिए साजिश
क्योंकि ये सब उसके शौहर की गर्लफ्रेंड ने साजिश रची थी कि सनम की शादी टूट जाए और जमीन भी मिल जाए ताकि वह जमीन अपना सके।
अब सनम बेघर हो गई थी।
सनम अपने घर वापस आती है
तभी अपने घर फोन किया तो उसकी बहन ने घर आने को बोला।
सबी के घर आने के बाद उसके बचपन का किस्सा भी खुलने लगा कि वो कुंड से मोहब्बत करती थी।
उसके भाई को गुस्सा आया और वह उसे मारने जा रहा था।
तभी सबी आता है और सनम को अपना घर लेके जाता है।
सबी सनम से शादी करना चाहता है
अब धीरे-धीरे सबी को ये सब देख नहीं जाता और सबी अपनी अम्मी जान से कहता है कि मेरी शादी सनम से कर दीजिए।
तो अब उसकी अम्मी राजी नहीं हो रही थी।
सबी के काफी मनाने के बाद उसकी अम्मी राजी हो जाती हैं और सबी की शादी सनम से हो जाती है।
सबी ने सनम को दिल्लगी के बारे में समझाया
अब सबी सनम को समझाते हुए कहता है कि किसी से दिल्लगी यूं नहीं करते।
नहीं तो कहीं न कहीं इसकी सजा मिलने लगती है।
जी ठुकरा के मेरा प्यार
अगर आपको मोहब्बत और रिश्तों से जुड़ी ऐसी50 ही कहानी पसंद है, तो आप हमारे दूसरे पोस्ट “जी ठुकरा के मेरा प्यार” को भी पढ़ सकते हैं।
निष्कर्ष
पाकिस्तानी ड्रामा दिलरुबा की कहानी में दिल्लगी, मोहब्बत और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। इस ड्रामा में दिखाया गया है कि दिल्लगी सिर्फ एक लड़की ने किया, लेकिन कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हुई।
सबी आखिर में सनम को समझाते हुए कहता है कि किसी से दिल्लगी यूं नहीं करते, नहीं तो कहीं न कहीं इसकी सजा मिलने लगती है।
