ठुकरा के मेरा प्यार
ठुकरा के मेरा प्यार एक भोजपुरी वेब सीरीज है, जिसमें एक ऐसी कहानी है जो दिल को छू लेती है। दिल छू लेने वाली कहानी ठुकरा के मेरा प्यार में एक साजिश भरी कहानी दिखाई गई है, जो शायद आपके दिल को छू जाए।
![]() |
| ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 1 की दिल छू लेने वाली प्रेम, साजिश और बदले की पूरी कहानी। |
ठुकरा के मेरा प्यार वेब्सेरिज के कमाई,कहा शूटिंग हुआ,कौन कौन कलाकार है इस सब के बारे में जानने के लिए - यहाँ क्लिक करें
ठुकरा के मेरा प्यार वेब सीरीज का सीजन 1 पूरी कहानी
इस वेब सीरीज में एक गरीब लड़का एक अमीर लड़की से प्यार कर लेता है। हालांकि इस कहानी की दिलचस्प बात यह है कि लड़के को लड़की से इश्क नहीं होता, बल्कि लड़की खुद लड़के से अपने मोहब्बत का इजहार करती है।
यहां पर लड़का कहता है कि, "मैं तुमसे मोहब्बत नहीं कर सकता, मैं गरीब हूं।" जबकि लड़की कहती है, "कोई बात नहीं, फिर भी मैं आपसे मोहब्बत करूंगी।"
फिर दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन जाते हैं।
हम जानते हैं कि मोहब्बत की शुरुआत अक्सर कॉलेज और स्कूलों में दोस्ती से होती है। ठीक ऐसे ही ठुकरा के मेरा प्यार में भी लड़की को लड़के से इश्क हो जाता है। लड़की के इजहार करने के बाद भी लड़का इसे एक्सेप्ट नहीं करता, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं। धीरे-धीरे इन दोनों की बातचीत बढ़ने लगती है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं। आखिरकार दोनों में मोहब्बत हो जाती है।
फिर लड़की के घर वाले लड़के को उससे मिलते हुए देख लेते हैं। इसके बाद लड़की को घर में परेशान किया जाता है, डांटा जाता है, पीटा जाता है और धमकाया जाता है कि जब पूछा जाए कि क्या वह इस लड़के को जानती है, तो वह कहे कि "मैं इसे नहीं जानती।"
अगले दिन लड़का लड़की के घर आता है। वहां लड़की को बुलाया जाता है और उससे पूछा जाता है कि क्या वह इस लड़के से मोहब्बत करती है। लड़की कहती है, "नहीं, मैं इसे नहीं जानती।"
यहीं पर लड़के का दिल टूट जाता है। वह वहां से चला जाता है और IAS की तैयारी करने लगता है।
चूंकि लड़का बहुत गरीब होता है, इसलिए वह खुद IAS की तैयारी नहीं कर सकता था क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे।
यहां लड़की अपनी एक नौकरानी को पैसे देती थी और वह नौकरानी किसी बहाने से पैसे लड़के तक पहुंचा देती थी। लड़के को यह खबर तक नहीं थी कि वही लड़की उसकी मदद कर रही है।
आखिरकार लड़का पढ़-लिखकर अपनी मंजिल हासिल कर लेता है और IAS बन जाता है।
इसके बाद वह लड़की से बदला लेने जाता है और इस कदर बदला लेता है कि लड़की बहुत परेशान हो जाती है।
यहां पर मैं एक और बात बता दूं कि लड़की को एक साजिश में फंसाया जाता है। अगर कुछ लोग साजिश न रचते, तो लड़की कभी उस साजिश में नहीं फंसती। लेकिन कुछ लोगों ने उसे साजिश में फंसा दिया और इधर यह लड़का भी उसे परेशान करने में लगा रहता है।
यहां तक कि लड़की उससे क्षमा भी मांग लेती है, लेकिन वह अपने गुस्से में आकर उसे माफ नहीं करता।
आखिरकार इसी के साथ इस कहानी का अंत हो जाता है।
इसके बाद ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 JioHotstar पर उपलब्ध है। आप Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 देख सकते हैं।
अगर आप वहां से देखने में सक्षम नहीं हैं, तो आप मेरी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको सभी OTT वेब सीरीज और मूवी की स्क्रिप्टिंग कहानी लिखी हुई मिलेगी।
